कैथल। जिले के सांघन गांव में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में एसपी मनप्रीत सिंह सूदन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने युवाओं को खेलकूद के साथ-साथ पढ़ाई में भी मेहनत करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया।
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर आयोजकों और ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
अपने संबोधन में एसपी ने कहा कि खेलकूद न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बनाते हैं। उन्होंने युवाओं से अनुशासन, मेहनत और समर्पण को जीवन में अपनाने का आह्वान किया, ताकि वे अपने लक्ष्य को हासिल कर सकें।