फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गेहूं खरीद के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी

Mon, 05 Jun 2023 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। मंडी के एक आढ़ती से गेहूं खरीदकर तीन आरोपियों ने भुगतान न करके उसके साथ 12 लाख 98 हजार रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी की। सिटी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मॉडल टाउन जींद रोड कैथल निवासी महेंद्र पाल ने पुलिस को शिकायत दी कि वह नई अनाज मंडी में आढ़त का काम करता है। एक अक्टूबर 2022 को गाजियाबाद निवासी मंयक उर्फ मनोज ने उसके पास गेहूं लेने के संबंध में फोन किया। उसी दिन उसने अपना एक आदमी गाजियाबाद निवासी अरविंद उनकी दुकान पर गेहूं का सैंपल चैक करने के लिए भेजा।
अरविंद ने गेहूं का सैंपल पास कर दिया। उसके बाद मनोज उर्फ मंयक से फोन पर बात करके गेहूं लेकर जाने के लिए ट्रक मंगवाया। उसने उसकी बिलिंग मेसर्स सुदर्शन इंटरप्राइजेज ग्राउंड फ्लोर 55/17/2 गाजीपुर ईस्ट दिल्ली 110096 के नाम से कर दी। ट्रक में जो अनाज था, वो महालक्ष्मी रोलर फ्लोर फीस देहरादून रोड सहारनपुर में उतारा गया।
विज्ञापन

आरोपी मनोज ने पेमेंट उसी दिन उनके खाते में डाल दी। इस तरह आरोपी मनोज उर्फ मंयक ने उनसे गेहूं के छह ट्रकों का सौदा किया। उसके बाद 21 अक्टूबर 2022 को आरोपी ने उनसे दो अन्य ट्रक ग्रेहू सौदा किया और उन्होंने अनाज आरोपी के दिए गए पते पर भेज दिया। इस गेहूं की कुल राशि 12 लाख 98 हजार 102 थी और ब्याज अलग से 18 प्रतिशत था।
जब अनाज देने के बाद उसने मनोज उर्फ मंयक के पास पेमेंट के लिए फोन किया तो आरोपी ने तीन दिन का समय मांगा। आरोपी ने तीन दिन के बाद भी पेमेंट नहीं की और उसके फोन उठाने ही बंद कर दिए। ऐसा करके आरोपी मनोज उर्फ मंयक, मेसर्स सुदर्शन इंटरप्राइजेज के संचालक और अरविंद ने उसके साथ धोखाधड़ी की।
कुछ दिन पहले उसने आरोपी मनोज के पास किसी अन्य व्यक्ति के मोबाइल से कॉल की तो आरोपी ने उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें