फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रुपये देने के बहाने बुलाकर हलवाई को किया अगवा, केस

Mon, 05 Jun 2023 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हलवाई को उसके रुपये देने के बहाने सेक्टर 20 में बुलाकर चार आरोपियों ने उसे कार में बंद करके मारपीट की। बाद में उसका अपहरण कर अंबाला रोड ड्रेन पर ले गए। साथ ही उसकी जेब में रखे 25750 रुपये भी निकाल लिए। लोगों को आता देख आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

अमरगढ़ गामड़ी निवासी राजिंद्र ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी सीवन गेट कैथल में हलवाई की दुकान है। उसे सीवन गेट महादेव कॉलोनी निवासी हिमांशु से 50 हजार रुपये लेने हैं। एक जून को शाम हिमांशु ने उसके पास फोन किया कि सेक्टर-20 की मार्केट में आकर रुपये ले जाए। जब वह सेक्टर में पहुंचा तो हिमांशु कार में बैठा था और उसे भी कार के अंदर बुला लिया।
बाद में अंदर बैठे आरोरी अनिल, शैंकी व अन्य के साथ मिलकर उसे पीटना शुरू कर दिया। आरोपी उसे मारते-पीटते अंबाला रोड ड्रेन पर ले गए और कहा कि उसे मारकर ड्रेन में फेंक देंगे। सभी आरोपी शराब के नशे में थे। उसे करीब आधा घंटा लगातार पीटा। आरोपियों ने साजिश के तहत उसे राशि देने का झूठा बहाना बनाकर बुलाया और फिर मारपीट की।
विज्ञापन

आरोपियों ने उसकी मोटरसाइकिल को भी खुर्द-बुर्द कर दिया और उसकी जेब में रखे 25 हजार 750 रुपये भी निकाल लिए। जब आरोपी गाड़ी से उतरे वह मौका देखकर वहां से भाग गया। शोर मचाने पर लोगों को आता देख आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। जांच अधिकारी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें