फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिन्नी गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए-1 पुलिस ने मटौर रोड कलायत से कुख्यात बिन्नी गिरोह के चार शातिर अपराधियों को काबू किया है। इनके कब्जे से तीन पिस्तौल, 7 जिंदा कारतूस, दो तलवार और चोरी की बाइक बरामद की गई है। गिरोह सरगना के खिलाफ विभिन्न जिलों में करीब 13 गंभीर अपराध के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

सीआईए-1 परिसर में डीएसपी दलीप सिंह ने बताया कि कलायत मटौर रोड पर बंद पड़े एक तेल के पंप के पास खड़े बाइक सवार चार युवक की पुलिस को सूचना मिली थी, जिन्हें काबू किया गया। इनकी पहचान सुनील उर्फ सोनू बाऊ, सागर उर्फ विजय, सहदेव तीनों निवासी मटौर और अनिल उर्फ मोंटी निवासी बात्ता के रूप में हुई। आरोपी सुनील के कब्जे से एक 315 बोर का मय कारतूस पिस्तौल, सागर के कब्जे से एक 12 बोर का देसी पिस्तौल व कारतूस, सहदेव के कब्जे से एक 315 बोर का देसी पिस्तौल व एक कारतूस तथा अनिल के कब्जे से दो तलवार और दो कारतूस बरामद किये गये हैं। आरोपियों के कब्जे से बिना नंबर की बाइक भी बरामद हुई, जो फतेहाबाद से चोरी की गई थी।
जींद में लूट की वारदात को दिया था अंजाम
डीएसपी ने बताया कि आरोपी सुनील, सहदेव व अनिल द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 23 अगस्त 2018 को कविता फिलिंग स्टेशन गांव हथो जिला जींद में पिस्तौल की नोक पर 60 हजार रुपये लूटने की वारदात को अंजाम दिया गया था। उन्होंने बताया कि गिरोह का सरगना सुनील उर्फ सोनू इससे पहले कुख्यात बिन्नी गिरोह से जुड़ा था। इसके बाद तीनों ने अन्य साथियों के साथ मिलकर नया गिरोह बना लिया। आरोपी सुनील के खिलाफ हरियाणा के विभिन्न जिला व राजस्थान सहित करीब 13 अन्य लूट, चोरी, कातिलाना हमला, शस्त्र अधिनियम व अन्य मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें