फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कुरुक्षेत्र तक फोरलेन, स्टेडियम सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक बनेगा

Tue, 03 Mar 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्र पंडित
विज्ञापन

कैथल। सरकार के हालिया बजट की घोषणाओं के हिसाब से जिला विकास की नई रफ्तार पकड़ेगा। बुनियादी ढांचे से लेकर खेल और स्वास्थ्य सेवाओं तक, कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं। मुख्य रूप से कैथल से कुरुक्षेत्र (वाया ढांड) करीब 50 किमी लंबे मार्ग को फोरलेन में तब्दील करने का निर्णय लिया गया है।

इसके अलावा जिले में एक आधुनिक खेल स्टेडियम और सिंथेटिक ट्रैक बनाने की भी तैयारी है। इससे जिला खेल हब के रूप में निखर कर सामने आएगा। फोरलेन की मांग लंबे समय से थी।
विज्ञापन


कैथल और कुरुक्षेत्र के बीच यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा था। इसे देखते हुए सरकार ने वाया ढांड होते हुए कुरुक्षेत्र तक फोरलेन सड़क निर्माण को मंजूरी दी है। इसके बनने के बाद यात्रियों का समय बचेगा और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी। जाम से निजात मिलेगी। यह मार्ग दोनों ऐतिहासिक शहरों के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा।

इसके साथ ही पराली प्रबंधन की समस्या से निपटने के लिए बायोमास बिजली परियोजना की आधारशिला रखी जाएगी। यह न केवल प्रदूषण कम करने में सहायक होगी, बल्कि किसानों से पराली खरीदकर उन्हें अतिरिक्त आय का साधन भी प्रदान करेगी।

वहीं महाग्राम योजना के तहत गांव फतेहपुर, सीवन, ढांड के लोगों को शहर की तर्ज पर 55 लीटर प्रतिदिन से बढ़ाकर 135 लीटर प्रति व्यक्ति पानी उपलब्ध कराया जाएगा। संवाद

खेलो इंडिया लघु केंद्र की सौगात

खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए कैथल में एक आधुनिक खेल स्टेडियम और सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक बनाने की घोषणा की गई है। इसके साथ ही कैथल को खेलो इंडिया लघु केंद्र की सौगात मिली है। इन सुविधाओं के विकसित होने से स्थानीय एथलीटों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग मिल सकेगी और वे भविष्य में पदक जीतकर जिले का नाम रोशन कर सकेंगे। यहां खिलाड़ी तैयार होंगे। खेलो इंडिया लघु केंद्र की कमान पूर्व खिलाड़ियों को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन


कौल में मातृ-शिशु केंद्र और गुहला में डायलिसिस

बजट में कौल में एक विशेष मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा की गई है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को बेहतरीन प्रसव और स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। इससे शहरों पर निर्भरता कम होगी। गुहला के सरकारी अस्पताल में डायलिसिस सुविधा शुरू होने से किडनी रोगियों को बड़ी राहत मिलेगी। अब उन्हें निजी अस्पतालों या दूर-दराज के शहरों में महंगे इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें