कैथल। जिले में रविवार को कोरोना के चार मरीज मिले। 10 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी। अब जिले में केवल 49 संक्रमित हैं। इनमें से 37 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक एक मरीज का उपचार एल्केमिस्ट पंचकूला में कराया जा रहा है। इसके अलावा पीजीआई चंडीगढ़ में पांच मरीज, सिग्नस अस्पताल में एक, करनाल के कल्पना चावला अस्पताल में चार और नागरिक अस्पताल कुरुक्षेत्र में एक मरीज का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में 14 हजार 177 कोरोना के संक्रमितों में से 13 हजार 758 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 97 प्रतिशत है। पॉजिटिव रेट 3.28 प्रतिशत और मृत्यु दर 2.6 प्रतिशत है।
डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि सभी पीएचसी और सीएचसी पर कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले मेें अब तक 16 लाख 25 हजार 594 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। इनमें से आठ लाख 87 हजार दो को पहली डोज, सात लाख 33 हजार 664 को दूसरी डोज और 4923 को बूस्टर डोज दी जा चुकी है। रविवार को 386 लोगों का टीकाकरण किया गया।