फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गोवंश तस्करी मामले में चार आरोपी काबू

Wed, 19 Mar 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। जम्मू-कटरा एक्सप्रेस-वे पर कलायत पुलिस ने गोवंश तस्करी मामले में चार आरोपी काबू किए हैं। रविवार देर रात को गो रक्षा दल कैथल के सदस्यों की सूचना पर दो वाहनों में गोवंश तस्करी करने के मामले सामने आए थे।

कलायत थाना प्रभारी एसआई जयभगवान सिंह की टीम ने बड़ी हैवोवाई लुधियाना पंजाब निवासी आरोपी गोल्डन, अभि और हरीश कुमार व बिंदा कालोनी लुधियाना निवासी दीपक को दबोचा।
विज्ञापन


खरक पांडवा निवासी राजू ने शिकायत दी थी कि गोरक्षा दल के हन्नी की सूचना पर कैथल गोरक्षा दल को जानकारी मिली कि दो वाहनों में गाय और सांडों को भरकर गुरुग्राम ले जाया जा रहा है। करनैल, अनिल, राजू समेत अन्य सदस्यों ने वाहनों पर नजर रखी और रात करीब 11:30 बजे गाडि़यों को पकड़ लिया।
विज्ञापन


एक वाहन में दो सांड़ थे, जबकि दूसरे में दो सांड और गाय लदी थी। चालकों से परमिट और लाइसेंस मांगा गया, लेकिन वे कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। आरोपियों पर कलायत थाने में मामला दर्ज करने के बाद मंगलवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें