संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। प्रदेश के पहले महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय में बुधवार को पहला दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में 500 से अधिक विद्यार्थियों को दी जाएगी डिग्री दी जाएगी। विवि प्रशासन व की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
यह जानकारी विवि के कुलपति प्रो. रमेश चंद्र भारद्वाज ने दी। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम बुधवार को सुबह 11 बजे आरकेएसडी कॉलेज के सभागार में होगा। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से राज्यपाल की सुरक्षा में पुलिस के करीब 350 जवान मोर्चा संभालेंगे।
उन्होंने कहा कि यह समारोह विश्वविद्यालय के लिए ऐतिहासिक क्षण होगा। इसमें 131 विद्यार्थियों को स्नातक (शास्त्री/बीए) और 396 को स्नातकोत्तर (आचार्य/एमए) उपाधियां प्रदान की जाएंगी। बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय विद्यार्थियों को सनद वितरित करेंगे।
इस मौके पर परीक्षा नियंत्रक प्रो. भाग सिंह बोदला ने बताया कि जो विद्यार्थी सत्र 2021 से 2024 के दौरान शास्त्री/बीए या आचार्य/एमए कार्यक्रमों की सभी परीक्षाओं में उत्तीर्ण हुए हैं। जिन युवाओं ने दीक्षांत समारोह के लिए पंजीकरण करवाया है उन्हें उपाधियां प्रदान की जाएंगी । इसमें कुल 527 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की जाएगी। साथ ही 38 सर्वोत्कृष्ट विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट शैक्षिक प्रदर्शन के लिए स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा।
सभागार में प्रवेश के लिए पंजीकृत छात्रों एवं आमंत्रित अतिथियों को निमंत्रण पत्र साथ लेकर आना आवश्यक है।