फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: उपकरण और बैटरी चोरी के मामले में चार आरोपी काबू

Fri, 26 Jan 2024 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कलायत क्षेत्र में एक टावर से उपकरण व बैटरी सेल चोरी करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। मामले के संबंध में पुलिस उनसे पूछताछ करेगी।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में भिवानी रोड जींद निवासी बिट्टू, बादली दिल्ली निवासी सब्बीर, खेड़ी गुलाम अली निवासी बिट्टू राम व इंद्रगढ़ जिला रोहतक निवासी मुलायम सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दालमवाला निवासी रणबीर सिंह की शिकायत अनुसार वह एक कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्य करता है। कंपनी इंडस मोबाइल टावर की सुरक्षा की कार्य देखती है। गांव चौशाला में लगे टावर से सात दिसंबर की रात अज्ञात व्यक्ति उपकरण चोरी कर ले गए थे। इसी तरह गांव खरक पांडवा में लगे टावर से 19 दिसंबर की रात अज्ञात व्यक्ति 24 बैटरी सेल चुरा ले गए।
विज्ञापन


इस बारे में थाना कलायत में मामला दर्ज किया गया था। सभी आरोपी किसी अन्य मामले में कैथल जेल में बंद थे। उनकी उपरोक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए थे। आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा संपत्ती पहले ही बरामद की जा चुकी है। सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें