फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कैथल में पहली बार रावण, कुंभकरण और मेघनाद के साथ जलेगी लंका

विज्ञापन
रामलीला मैदान में दहन के लिए तैयार किए गए पुतले। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरा पर्व पर मंगलवार को कैथल में भव्य आयोजन होगा। चंदाना गेट स्थित रामलीला मैदान में 61 फुट ऊंचे रावण, 55 फुट के कुंभकरण और 50 फुट के मेघनाद के पुतलों का शाम छह बजे दहन किया जाएगा। इस बार उत्सव में पहली बार तीनों पुतलों के साथ रावण की लंका का दहन भी आकर्षण का केंद्र रहेगा।
श्रीराम दशहरा उत्सव समिति ने आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। तीनों पुतलों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। दशहरा उत्सव देखने के लिए शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। आयोजन के दौरान राम-रावण युद्ध का मंचन भी किया जाएगा।
विज्ञापन


ग्यारह रुद्री मंदिर से निकलेगी शोभायात्रा
पुतला दहन से पहले श्री ग्यारह रुद्री मंदिर से रामलीला मैदान तक भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु शामिल होंगे। शोभायात्रा के रामलीला मैदान पहुंचने के बाद राम-रावण युद्ध का मंचन होगा। इसके पश्चात रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों के साथ लंका का दहन किया जाएगा।
विज्ञापन


सांसद नवीन जिंदल होंगे मुख्यातिथि
श्रीराम दशहरा उत्सव समिति के प्रधान संदीप सैनी, उपप्रधान रजत थरेजा, महासचिव शशि सैनी और सहसचिव अभिषेक गोयल ने बताया कि आयोजन की सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में सांसद नवीन जिंदल मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी, नगर परिषद चेयरपर्सन सुरभि गर्ग और हैफेड के पूर्व चेयरमैन कैलाश भगत विशिष्ट अतिथि होंगे। समिति प्रशासन के सहयोग से कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें