फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत में बाढ़ प्रबंधन की रूपरेखा तैयार

Thu, 04 Sep 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। प्रदेश में संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने कलायत उपमंडल के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित और असुरक्षित स्थानों की विस्तृत सूची तैयार कर ली है। व्यवस्था की दृष्टि से एसडीएम अजय हुड्डा ने डीसी प्रीति के निर्देशानुसार उपमंडल को 55 जोनों में विभाजित कर रिपोर्ट तैयार की है।

इस रिपोर्ट के अनुसार गांव-गांव में जलभराव की आशंका वाले क्षेत्रों की पहचान की गई है और आपात स्थिति में लोगों को शरण देने के लिए सुरक्षित स्थान निर्धारित किए गए हैं। उदाहरणस्वरूप, गांव हरिपुरा में गुहणा रबजाहे के पास जलभराव की संभावना है। ऐसी स्थिति में ग्रामीणों को स्कूल, चौपाल और पुस्तकालय में स्थानांतरित किया जाएगा। गांव सिंणद में तालाब मोहल्ले व सरकारी स्कूल के पास जलभराव की आशंका है, जिसके लिए एससी चौपाल, वाल्मीकि चौपाल और सामान्य चौपाल को सुरक्षित स्थल घोषित किया गया है।
विज्ञापन


इसी तरह, गांव दुब्बल में प्रजापत मोहल्ला और सजुमा रोड के पास जलभराव होने पर ग्रामीणों को डॉ. अंबेडकर भवन और बीसी चौपाल में शरण दी जाएगी। वहीं, गांव खेडी लांबा में चमार मोहल्ला प्रभावित क्षेत्र है, जिसके लिए बीसी चौपाल, एससी चौपाल और शिव मंदिर के पास का भवन सुरक्षित घोषित किया गया है। कुराड़, ढूंढवा, पिंजुपुरा, शिमला, रामगढ़ पांडवा, खरक पांडवा, बात्ता, दुमाड़ा, बालू, चौशाला, बढ़सीकरी कलां, जुलानी खेड़ा, बढ़सीकरी खुर्द, कमालपुर, मटौर, खेडी शेरखां, कलासर और भालंग सहित कई अन्य गांवों के असुरक्षित क्षेत्रों और सुरक्षित स्थलों की सूची भी जारी की गई है।

शहरी क्षेत्र में दो बाढ़ संभावित जोन ः कलायत शहर में नगर पालिका प्रशासन ने डोबी तालाब और जलासर तालाब क्षेत्र को बाढ़ संभावित जोन के रूप में चिन्हित किया है। सुरक्षा की दृष्टि से वीर महाराणा प्रताप सामुदायिक भवन (वार्ड 7), अग्रवाल धर्मशाला (वार्ड 16), महाब्राह्मणा धर्मशाला (वार्ड 12), धीमान चौपाल (वार्ड 8) और वार्ड 11 स्थित डॉ. अंबेडकर भवन को सुरक्षित स्थान घोषित किया गया है।
विज्ञापन


बचाव के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। अधिकारियों को लगातार अपडेट लिया जा रहा है और सभी विभागों को चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। आपात स्थिति में ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लोग बाढ़ नियंत्रण कक्ष के नंबर 01746-260041 पर संपर्क कर सकते हैं। -अजय हुड्डा, एसडीएम कलायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें