फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान की खरीद-फरोख्त में पांच लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने मकान की खरीद-फरोख्त में पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में दो के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

फरीदाबाद के अनिल कुमार ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि प्रॉपर्टी डीलर कृष्ण ने उसे डिफेंस कॉलोनी में एक मकान दिखाया था। यह मकान राकेश का था। अनिल का आरोप है कि राकेश और कृष्ण ने आपस में मिलीभगत करके कोर्ट पर स्टे लगे हुए मकान का उससे पांच लाख बयाना (अग्रिम भुगतान) ले लिया। बाद में मकान की रजिस्ट्री नहीं हो सकी। जब उसने अपने पैसे वापस देने की मांग की तो आरोपियों ने साफ इनकार कर दिया। मामले के जांच अधिकारी एएसआई सुभाष ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें