कैथल। गांव सेगा के निकट एक बैल बुग्गी को एक ट्रक चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में सेगा निवासी सुरेश कुमार ने कहा कि वह सायं पांच बजे अपने खेत से घर जा रहा था। उसी समय उसके चाचा के लड़के सतबीर व फगराज अपने बैल बुग्गी लेकर खेत के लिए आ रहे थे। उसी समय अंबाला की तरफ से एक ट्रक चालक अपने ट्रक को तेज व लापरवाही से चलाते हुए बैल बुग्गी में पीछे से सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सतबीर सड़क के एक ओर जा गिरा। फगराज बग्गी के साथ उलझ गया।
इस बीच हादसे के बाद चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। बाद में दोनों को वे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां फगराज को चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वे उसे चंडीगढ़ लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।