फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पांच आईएसआई एजेंटों ने दी देवेंद्र को जासूसी की ट्रेनिंग

Sat, 17 May 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने देवेंद्र सिंह को बाकायदा जासूसी का प्रशिक्षण दिलाया। एजेंसी के पांच एजेंट लगातार उसके संपर्क में रहे। उसे पंजाब के सैन्य क्षेत्रों की सूची सौंपी गई। इनकी जासूसी करने के लिए कहा गया। वह पटियाला छावनी क्षेत्र की जानकारी और फोटो आईएसआई को भेज चुका था।

उसने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि एक युवती के साथ सात दिन रहने के बाद वह आईएसआई के लिए काम करने लगा। युवती ने उसे पांच लोगों के नंबर दिए थे। वे सभी आईएसआई के एजेंट थे। उन्होंने कहा कि जैसा कहा जाए, वैसा ही करे। अगर गलती हुई तो पकड़ा जाएगा। उन्होंने सैन्य क्षेत्रों की सूचनाएं देने के लिए कहा।
विज्ञापन


यह भी कहा कि सैन्य क्षेत्रों से निकलने वाले वाहनों की जानकारी भेजनी है। उससे सैन्य क्षेत्रों में जाकर कुछ खास जगह के फोटो करने के लिए कहा गया। उसने पुलिस से कहा है कि अब तक सिर्फ पटियाला छावनी क्षेत्र की जानकारी और फोटो भेजे थे।

एजेंटों ने प्रशिक्षण में यह भी बता दिया था कि भेजने के बाद फोटो और जानकारी को तुरंत डिलीट कर दे। उसने ऐसा ही किया। पुलिस की फोरेंसिक साइंस एक्सपर्ट टीम उसके मोबाइल से डाटा रिकवर करने की कोशिश में लगी है। माना जा रहा है कि डाटा मिल जाने पर बड़ा खुलासा हो सकता है। वह एक साल से ज्यादा समय से जासूसी कर रहा था।

उसने यह भी बताया है कि उससे जो युवती मिली थी, वह बहुत खूबसूरत थी। वह उसके चक्कर में आ गया। युवती ने सात दिन अपने साथ रखा।

इसके बाद कहा कि अगर वह उसे कुछ सूचनाएं देगा तो और भी युवतियों से दोस्ती कराएगी। साथ ही उसे मोटा पैसा भी मिलेगा। देवेंद्र ने पुलिस से कहा कि वह लालच में आ गया।

तीन दिन में पकड़े गए दो आईएसआई एजेंट   

तीन दिन पहले पुलिस ने पानीपत से आईएसआई एजेंट नोमान इलाही को गिरफ्तार किया। इसके बाद अब कैथल से देवेंद्र सिंह पकड़ा गया। हालांकि, पुलिस ने दोनों कार्रवाई के बीच सीधा कोई संबंध नहीं होने की बात कही है लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही कुछ और कार्रवाई हो सकती है। नोमान से पूछताछ में पुलिस को कई जानकारी मिल चुकी हैं। देवेंद्र सिंह से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन


बैंक खातों की भी जांच करेगी पुलिस

पुलिस ने देवेंद्र सिंह ने उसके बैंक खाते की जानकारी ली है। साथ ही परिवार के अन्य लोगों के खातों का विवरण ले लिया है। इन सभी खातों की जांच कराई जाएगी। पुलिस का मानना है कि जासूसी करने के लिए बदले देवेंद्र को आईएसआई से मोटी रकम मिल रही होगी । उसके मोबाइल की काल डिटेल रिकार्ड भी खंगाली जा रही है। आशंका है कि उसने आईएसआई के लिए और भी जासूस तैयार किए होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें