फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अग्नि सुरक्षा के लिए फायर फाइटिंग मॉक ड्रिल आयोजित

Wed, 19 Aug 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
कलायत में फायर फाइटिंग मॉक ड्रिल के चित्र। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। उपमंडल प्रशासनिक परिसर कलायत में फायर फाइटिंग मॉक ड्रिल आयोजित की गई। यह मॉक ड्रिल हाल ही में एसडीएम कार्यालय करनाल में हुई आगजनी की घटना को दृष्टिगत अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता एवं आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के उद्देश्य से करवाई गई। मॉक ड्रिल में तहसीलदार कलायत, नायब तहसीलदार कलायत, उपमण्डल प्रशासनिक परिसर के सभी अधिकारी,कर्मचारी और आमजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अग्निशमन कार्यालय कैथल से आए अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा फायर एक्सटिंग्विशर के सही उपयोग तथा आग लगने की स्थिति में बचाव के उपायों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों से फायर फाइटिंग की अभ्यास भी करवाई गई। इस मौके पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यालयों में अग्निशमन उपकरणों को कार्यशील रखने तथा अग्नि सुरक्षा संबंधी सावधानियों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें