फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अग्निशमन कर्मचारियों की नारेबाजी हड़ताल दो दिन और बढ़ाई

Sat, 11 Apr 2026 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/गुहला चीका। सरकार और कर्मचारियों के बीच मांगों को लेकर कोई सहमति न बनने के चलते दमकल विभाग के कर्मचारियों ने हड़ताल को दो दिन और बढ़ा दिया है। ऐसे में प्रशासन के सामने आपातकालीन सेवाओं को सुचारू बनाए रखना बड़ी चुनौती बना हुआ है। गुहला-चीका में शुक्रवार को हड़ताल के तीसरे दिन अग्निशमन विभाग के गुहला और सीवन ब्लॉक के कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल रहे।

हड़ताल की अध्यक्षता नगर पालिका यूनियन ब्लॉक प्रधान पृथ्वी राम ने की, जबकि मंच संचालन विजय सिंह ने किया। प्रधान पृथ्वी राम ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों के हितों की अनदेखी कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने मांग रखी कि फरीदाबाद की केमिकल फैक्टरी में आग बुझाते समय शहीद हुए कर्मचारी भविचंद शर्मा और रणवीर सिंह को शहीद का दर्जा दिया जाए। साथ ही उनके परिवारों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और एक सदस्य को स्थायी नौकरी प्रदान की जाए।
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, हड़ताल जारी रहेगी। यदि सरकार ने जल्द समाधान नहीं किया तो आंदोलन को अनिश्चितकाल के लिए भी बढ़ाया जा सकता है।

हड़ताल में चिंतो देवी, मलकीत सिंह, गुरदीप, विजय सिंह, अमर सिंह, शंकर, तलविंदर, मेसर, पिंकी, सुखविंदर, सरबजीत, गुरमीत, प्रेम और जीतो आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें