फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्टोर पराली की गांठों में देर रात सुलगती रही आग

Fri, 22 Nov 2024 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

सीवन (कैथल)। फिरोजपुर गांव के खेतों में स्टोर की हुई पराली की गांठों में वीरवार शाम को अचानक से आग लग गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू नहीं पाया जा सका। समाचार लिखे जाने तक फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों के साथ ग्रामीण आग बुझाने में जुटे हुए थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पराली की ये गांठें गांव फिरोजपुर निवासी सतपाल ने गांव के बाहर खेतों में स्टोर की हुई थी। अचानक से इन गांठों में आग लग गई। गांव के लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग बढ़ती गई और बहुत अधिक फैल गई। खेतों में दो ढेर लगा कर पराली की गांठें रखी हुई थीं। दोनों में भी आग फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के बाद मौके पर फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास करने लगी परंतु आग बहुत अधिक फैल गई। समाचार लिखे जाने तक पूरे गांव के लोग और फायर बिग्रेड की गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही थीं। गौरतलब है कि कुछ समय पहले भी इन्हीं लोगों के द्वारा स्टोर की गई पराली की गांठों में आग लग गई थी जिसमें लाखों रुपये की पराली की गांठे जल कर राख हो गई थी। इस बार कितना नुकसान हुआ है इसका आकलन नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें