फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पराली जलाने के दो नए मामले

Fri, 22 Nov 2024 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में वीरवार को भी पराली जलाने के दो नए मामले सामने आए हैं। ये मामले पूंडरी और कलायत ब्लॉक में मिले है। अब जिले में पराली जलाने के मामलों की कुल संख्या 190 हो गई है। हालांकि प्रशासन की सख्ती का असर है कि एक्यूआई में वीरवार को भी कमी दर्ज की गई।

जिले में वीरवार को तीसरे दिन भी वायु प्रदूषण का स्तर 300 से नीचे रहा। एक्यूआई 398 दर्ज किया गया। बुधवार को यह 272 था। हालांकि यह बच्चों और बुजुर्गाें के लिए खतरनाक माना जाता है।
विज्ञापन


दूसरी ओर कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अब तक कृषि विभाग ने 134 किसानों के खिलाफ रेड एंट्री की है। पराली जलाने में अभी तक पूरे जिले में एक महिला सहित 38 किसानों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

कृषि विभाग के मुताबिक, पराली जलाने पर दो लाख 90 हजार रुपये का जुर्माना भी किसानों पर लगाया गया है। उल्लेखनीय है कि नवनियुक्त डीसी प्रीति ने सभी एसडीएम व कृषि विभाग के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में गश्त बढ़ने के आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन


कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. बाबू लाल ने डीसी को यह अवगत करवाया कि अब तक हरसेक के माध्यम से 190 पराली जलाने के मामले सामने आए हैं। इसके अलावा 96 किसानों पर एफआईआर दर्ज हुई है और 134 मामलों में मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल के रिकॉर्ड में रेड एंट्री दर्ज की गई है। किसानों को जागरूक भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें