फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं के खेतों में लगी आग, सैकड़ों एकड़ फसल जलकर राख

Thu, 14 Apr 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आग - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
कलायत। नजदीक के गांव सजुमा तथा दुब्बल के बीच खेतों में आग लगने से सैकड़ों एकड़ खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। पीड़ितों ने खेतों से निकल रही बिजली की हाई वोल्टेज तारों में स्पार्किंग से गेहूं के खेतों में आग लगना कारण बताया। आग से किसानों की छह माह की कमाई राख हो गई। वहीं लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


गांव सजुमा निवासी पीड़ित किसानों टेका, बजिंद्र, सलिंद्र, सत्यवान व अन्य ने बताया कि दोपहर करीब 1 बजे खेतों से जा रही बिजली की मेन तारों में अचानक स्पार्किंग होने लगी तथा चिंगारी निकलने से खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। उन्होंने बताया कि गेहूं की फसल पकी होने व तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना तुरंत गांव में तथा कैथल फायर ब्रिगेड कार्यालय में दी गई।

आग लगने का पता चलते ही गांव सजुमा, कुराड़ व दुब्बल से सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए तथा ट्यूबवेल के पानी तथा ट्रैक्टर से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई लेकिन आग पर काबू नहीं पाया गया। ग्रामीणों ने आग को बुझाने की हरसंभव कोशिश की पर तेज हवाओं के कारण से आग बढ़ती ही जा रही थी। कुछ समय बाद नरवाना व कैथल से फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची। जब तक फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया तब तक करीब 100 एकड़ से अधिक गेहूं की तैयार फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन


आग लगने से गांव सजुमा निवासी रामभज के साढ़े 7 एकड़, सलिंद्र के 5 एकड़, सुरेश के 4 एकड़, गुरचरण के 5 एकड़, मेशर के 2 एकड़, सुशील के 3 एकड़, दलबीर के 2 एकड़, मामला राम के  5 एकड़, सेब के 2 एकड़, शमशेर के 3 एकड़, माईराम 1 एकड़, टेका राम के 2 एकड़, पाल के 4 एकड़, हरिकेश के 3 एकड़, सत्यवान के 3 एकड़, सुरेश का 1 एकड़, कृष्ण का 1 एकड़, मूलचंद के 2 एकड़ ,जसवाल के 8 एकड़, बनारसी के 2 एकड़, गीता राम के 4 एकड़, टेका राम के 7 एकड़, सरदारा करीब 2 एकड़, पाल के 3 एकड़ व लीला राम के 4 एकड़ व कुछ गांव दुब्बल व कुराड़ के किसानों की फसल जलकर राख हो गई।

पीड़ित किसानों ने बताया कि कई किसानों ने तो खेत ठेके पर लेकर गेहूं की बिजाई की थी तथा आग लगने से उनके परिवार व पशु भूखे मरने की कगार पर पहुंच गए हैं। उन्होंने प्रशासन से मौके पर पहुंचकर खेतों में लगी आग का मुआयना कर उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
कलायत में दमकल विभाग की सेवाओं के अभाव में ज्यादा हुआ नुकसान:-एक बार फिर से कलायत में फायर ब्रिगेड की गाड़ी न होने का मामला तूल पकड़ गया है। लोगों ने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर जानकारी मांगी है कि जब कलायत में फायर बिग्रेड की गाड़ी थी तो उसे वापिस क्यों ले लिया गया। कलायत में बढ़िया अग्निशमन की गाड़ी थी जिसे यहां से भेज दिया गया तथा उसकी जगह जिस गाड़ी को खड़ा कर दिया गया जो चलती तक नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें