फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में आग से घर का भी सामान जला

Thu, 26 Jun 2014 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी। अनाज मंडी में स्टेट बैंक के नजदीक करियाना स्टोर और उसके ऊपर बने रिहायशी मकान में वीरवार सुबह आग लग गई। सुबह सात बजे दुकान नंबर-53 में लगी आग में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन


आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि शार्ट सर्किट के कारण हादसा हुआ। आग लगने से करियाना स्टोर का पूरा सामान और उसके ऊपर घर का एसी, टीवी, कंप्यूटर, डबल बेड और अन्य कीमती सामान भी जलकर राख हो गया।

 दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। पूंडरी थाना प्रभारी धर्मपाल रोहेड़ा व एमएचसी जयभगवान ने दमकल कर्मियों के साथ मिलकर आग बुझाने में सहयोग दिया।  
विज्ञापन


सुबह सात बजे धमाके की आवाज सुनी
दुकान मालिक पुनीत ने बताया कि दुकान के ठीक ऊपर वाले कमरे में वह अपने परिवार के सदस्यों सहित सो रहा था। सुबह सात बजे दुकान में हुए धमाके से उसकी आंख खुली तो नीचे जाकर देखा कि दुकान मेें आग लगी है। जब तक वह कुछ कर पाता आग ने तांडव मचाना शुरू कर दिया। वह ऊपर गया और अनाज मंडी के ओर से सभी घरवालों को बाहर निकाला। देखते ही देखते आग दुकान से घर के पिछले हिस्से में फैल गई। तब तक पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गये थे। दुकान से सटे स्टेट बैंक के गार्ड व घर वालों ने फायर बिग्रेड को सूचना दी। सुबह सात बजकर 40 मिनट पर फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पूंडरी में दमकल केंद्र, इसीलिए ज्यादा नुकसान
मौके पर पहुंचे व्यापार मंडल के प्रधान योगेश उप्पल ने कहा कि यदि दमकल की गाड़ियां ओर जल्दी पहुंच जाती तो नुकसान कम होता। उन्होंने कहा कि पूंडरी में कोई दमकल केंद्र नहीं है, काफी लंबे समय से इसकी मांग की जा रही है, लेकिन पूंडरी में दमकल केंद्र न होने का खामियाजा लोगों को उठाना पड़ता है।

हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रधान हरीशलाल शर्मा ने कहा कि मंडल पिछले सात साल से पूंडरी में दमकल गाड़ी देने की मांग कर रहा है। लेकिन इस समस्या का कोई समाधान नहीं निकला। उन्होंने प्रशासन से पूंडरी में अग्नि शमन केंद्र स्थापित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें