फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फाइन आर्ट्स का पेपर आसान

Thu, 26 Mar 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा देकर बाहर निकले विद्यार्थियों ने फाइन आर्ट्स विषय का पेपर आसान और स्कोरिंग बताया। छात्रों का कहना था कि इस विषय में अच्छे अंक हासिल कर कुल अंक प्रतिशत में बढ़ोतरी की जा सकती है।

बुधवार को आयोजित परीक्षा में जिलेभर से 1560 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों के अनुसार पेपर अपेक्षाकृत सरल रहा और सभी प्रश्न निर्धारित पाठ्यक्रम से ही पूछे गए। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही विद्यार्थियों की भीड़ देखने को मिली और वे समय से पहले ही केंद्रों पर पहुंच गए थे, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल तैनात रहा और किसी भी बाहरी व्यक्ति को केंद्र के आसपास अनावश्यक रूप से रुकने की अनुमति नहीं दी गई।

प्रशासन की ओर से परीक्षा को नकलमुक्त और व्यवस्थित बनाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए।

प्रशासन द्वारा गठित फ्लाइंग टीमों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। टीमों ने केंद्रों के भीतर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और यह सुनिश्चित किया कि कहीं भी नकल जैसी गतिविधि न हो। अधिकारियों के अनुसार परीक्षा को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए हर स्तर पर निगरानी रखी जा रही है।

परीक्षा के बाद विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। छात्र अनुज ने बताया कि पेपर उनकी तैयारी के अनुरूप आया, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा। वहीं छात्रा सुमन ने कहा कि सभी प्रश्न सिलेबस के अनुसार थे और समय भी पर्याप्त मिला, जिससे उन्होंने आसानी से पेपर पूरा कर लिया और अंत में रिवीजन भी किया।
विज्ञापन


उन्होंने लगभग 80 प्रतिशत अंक मिलने की उम्मीद जताई।

कुछ विद्यार्थियों ने यह भी कहा कि परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक रहीं और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

परीक्षा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थीं। जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और फ्लाइंग टीमों द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके।

- सुभाष कुमार,जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें