फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़ती से 20 लाख रुपये रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सब्जी मंडी के आढ़ती से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगे जाने के मामले में पुलिस टीमों ने शुक्रवार सुबह विशेष जांच की। सीआईए सहित पुलिस की कई टीमें शुक्रवार सुबह गोबिंद नगर कालोनी में पहुंचीं। वहां पुलिस कर्मचारियों ने आढ़ती से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी हासिल की। इससे पूर्व पुलिस ने देर रात इस मामले में अज्ञात के खिलाफ रंगदारी मांगने के आरोप में केस दर्ज किया। उधर, आसपास इलाके के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच-पड़ताल की जा रही है ताकि चिट्ठी फेंकने वाले शख्स का सुराग लगाया जा सके।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सब्जी मंडी के आढ़ती दर्शन कुमार भट्ठला को करनाल रोड गोबिंद कालोनी स्थित घर पर बृहस्पतिवार को चिट्ठी और कारतूस भेजकर किसी ने 20 लाख रुपये रंगदारी मांगी थी। रकम न देने पर पत्र में आढ़ती, उसके परिवार में पुत्र व पौत्रों की हत्या करने की धमकी दी थी। साथ ही पुलिस से भी शिकायत न करने को कहा गया था। तब आढ़ती ने थाना सिविल लाइन में मामले की शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने देर रात अज्ञात बदमाशों के खिलाफ आढ़ती की शिकायत पर केस दर्ज किया। सूत्रों का कहना है कि कई संदिग्ध व्यक्तियों से पुलिस ने पूछताछ भी की।
शुक्रवार सुबह सीआईए की टीमें गोबिंद नगर कॉलोनी स्थित घर पहुंचकर आढ़ती से बातचीत की। इसके अलावा आसपास के क्षेत्र में बृहस्पतिवार के समय की सीसीटीवी फुटेज खंगाली। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि जिस समय चिट्ठी घर के बाहर मिली, उस समय उस क्षेत्र में से कौन-कौन गुजरा था। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। उधर, डीएसपी विवेक चौधरी ने बताया कि पुलिस ने आढ़ती की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ फिरौती मांगने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन

कलायत के बाद अब यह मामला
इस समय कैथल नगर परिषद में चुनाव चल रहा है। चुनावी माहौल में बीस लाख रुपये की रंगदारी की मांग की वारदात से पुलिस अलर्ट हो गई है। वहीं कुछ समय से कलायत क्षेत्र में फिरौती की घटनाएं सामने आई थीं। अब कैथल में भी फिरौती की वारदात ने पुलिस को ओर भी चौकन्ना कर दिया है। अब देखने वाली बात यह है कि पुलिस इस मामले में कब तक चिट्ठी फेंकने वाले को गिरफ्तार कर पाती है? हालांकि यह भी तथ्य महत्वपूर्ण है कि आढ़ती की दुकान सब्जी मंडी में है, जो थाना शहर के इलाके में स्थित है लेकिन चिट्ठी आढ़ती के घर पर मिली है। यह थाना सिविल लाइन एरिया में है। इससे लगता है कि चिट्ठी फेंकने वाला शख्स आढ़ती के घर और दुकान दोनों से वाकिफ है। ऐसे में किसी करीबी के मामले में शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें