फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं का भुगतान न होने पर किसानों व व्यपारियों ने लगाया चीका मार्केट कमेटी पर ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। गेहूं खरीद के बाद 72 घंटे में फसल का भुगतान न होने के विरोध में आढ़तियों और किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज किसानों और व्यापारियों ने मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर लामबंद होकर प्रदर्शन किया और कार्यालय ताला लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

मंडी प्रधान सतपाल जैन ने कहा कि चीका मंडी में उठान कार्य में जबरन वसूली की जा रही है। विभाग को कई बार सूचित किया गया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। कई वर्षों से चीका मंडी में एक ही ठेकेदार गेहूं और धान उठान का ठेका ले रहा है। हर बार सीजन में इसकी शिकायत रहती है। लेकिन कोई सुनवाई करने को तैयार नहीं।
किसान नेता हरदीप बदसूई ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समस्या का हल न किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। मार्केट कमेटी के गेट को ताला लगाने और प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बातचीत कर समस्या का समाधान शीघ्र करवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद गेट का ताला खोला गया। इस संबंध में मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र ने कहा कि संबंधित एजेंसियों द्वारा भुगतान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संबंधित एजेंसियों से बात हो चुकी है जल्द ही किसानों का भुगतान उनके खाते में आएगा। गेहूं उठान में देरी पर ठेकेदार पर जुर्माना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें