अतिरिक्त मंडी कैथल में नमी की जांच कराते मंत्री कृष्ण लाल पंवार।
कैथल। अतिरिक्त मंडी में किसान राजिंद्र सिंह मलिक और सोहन समेत अन्य किसानाें ने कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार के सामने धान खरीद के दाैरान आ रही समस्याएं रखीं। उन्होंने कहा कि 14 प्रतिशत नमी की धान को भी नहीं खरीदा जा रहा है, तीन दिन से मंडी में हैं। इस पर मंत्री ने तुरंत कहा कि अभी तौलाई होगी।
उन्होंने अधिकारियों को तुरंत ढेरी लिखने को कहा और नियमानुसार खरीद के निर्देश दिए। इस दौरान किसानों ने कहा कि आपके जाने के बाद यहां किसान को कोई नहीं पूछता। किसानों ने प्रति एकड़ लगाई गई धान लाने की लिमिट पर भी सवाल उठाए। मंत्री ने कहा कि किसानों का दाना-दाना एमएसपी पर खरीदा जाएगा।
इसके लिए उन्होंने एसडीएम को निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके साथ की कहा कि कैथल में 270 आढ़त की दुकानें हैं, 1 से 90 तक वेयर हाउस, 91 से 180 खाद्य आपूर्ति विभाग, 181 से 270 दुकानों में हैफेड धान की खरीद करेगी।
खरीद की रिपोर्ट भिजवाएं : मंत्री ने एसडीएम संजय कुमार को निर्देश दिए कि इन तीनों एजेंसियों की ओर से की गई खरीद की रिपोर्ट भिजवाएं। यदि कोई अधिकारी इस कार्य में लापरवाही बरतेगा तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मंडियों से धान के उठान कार्य में तेजी लाएं।
अतिरिक्त मंडी कैथल में नमी की जांच कराते मंत्री कृष्ण लाल पंवार।
अतिरिक्त मंडी कैथल में नमी की जांच कराते मंत्री कृष्ण लाल पंवार।