फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: छह साल से बंद पड़ी लिथोट्रिप्सी मशीन के ठीक होने की उम्मीद

विज्ञापन
खराब पड़ी लिथोट्रिप्सी मशीन।
विज्ञापन
कैथल। नागरिक अस्पताल में करीब छह साल से बंद पड़ी लिथोट्रिप्सी मशीन के जल्द शुरू होने की उम्मीद है। अस्पताल प्रबंधन ने मशीन की मरम्मत और इसे संचालित करने वाले विशेषज्ञ की व्यवस्था के लिए स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय को अवगत कराया है।
विज्ञापन

अधिकारियों को उम्मीद है कि इसी माह मशीन को ठीक कर मरीजों के लिए सुविधा शुरू कर दी जाएगी। मशीन शुरू होने से किडनी की पथरी के मरीजों को ऑपरेशन से राहत मिलेगी और निजी अस्पतालों में इलाज पर होने वाले हजारों रुपये के खर्च से भी बच सकेंगे।
नागरिक अस्पताल में पथरी के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पहले हर माह करीब 15 से 20 मरीज पथरी के उपचार के लिए अस्पताल पहुंचते थे लेकिन अब यह संख्या बढ़कर करीब दोगुनी हो गई है। लिथोट्रिप्सी मशीन खराब होने के कारण मरीजों को उपचार के लिए निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बिना ऑपरेशन टूट सकेगी पथरी : लिथोट्रिप्सी मशीन के जरिये बिना सर्जरी के लेजर तकनीक से पथरी को तोड़कर निकाला जा सकता है। खासकर किडनी की पथरी के उपचार में यह मशीन उपयोगी है। इससे मरीज को लंबे समय तक अस्पताल में भर्ती रहने या आराम करने की जरूरत नहीं पड़ती। मशीन से करीब 30 एमएम तक की पथरी को तोड़ा जा सकता है। निजी अस्पतालों में इसके उपचार पर मरीज को करीब 20 से 25 हजार रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं जबकि सरकारी अस्पताल में मशीन के ठीक हो जाने के बाद यह सुविधा मिलने पर मरीजों को राहत मिलेगी।

खराब पड़ी लिथोट्रिप्सी मशीन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें