फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दिल्ली कूच कर रहे किसानों ने जम्मू-कटरा हाईवे पर 10 घंटे दिया धरना

विज्ञापन
मांगों को लेकर जम्मू-कटरा हाइवे पर बैठे किसान।
विज्ञापन
कैथल। भारत-अमेरिका प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में देश बचाओ मोर्चा के आह्वान पर 21 जुलाई को दिल्ली जा रहे पंजाब के किसानों को पुलिस ने जम्मू-कटरा हाईवे पर ही रोक दिया।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से आगे बढ़ने की अनुमति न दिए जाने से नाराज सैकड़ों किसान जम्मू-कटरा नेशनल हाईवे पर सुबह आठ बजे धरने पर बैठ गए और नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस के साथ आगे जाने के लिए बहस भी हुई।
इसके कारण हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। हालांकि पुलिस ने रूट डायवर्ट कर व्यवस्था बनाने का प्रयास किया। किसानों के दिल्ली मार्च को विफल करने के लिए पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने हाईवे के बीचों बीच भारी-भरकम ट्रक अड़ा दिए थे और मजबूत बैरिकेडिंग कर दी। जैसे ही पंजाब से आ रहे किसानों का काफिला सुबह करीब आठ बजे यहां पहुंचा, भारी पुलिस बल ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया।
किसानों ने बैरिकेड्स हटाने की कोशिश की लेकिन पुलिस की सख्त घेराबंदी के कारण वे आगे नहीं निकल पाए जिसके बाद उन्होंने वहीं सड़क पर डेरा डाल दिया।

मांगों को लेकर जम्मू-कटरा हाइवे पर बैठे किसान।

मांगों को लेकर जम्मू-कटरा हाइवे पर बैठे किसान।

मांगों को लेकर जम्मू-कटरा हाइवे पर बैठे किसान।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें