फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का आरोप : एमएसपी से कम दाम पर धान खरीद रहे आढ़ती

विज्ञापन
मंडी में जानकारी देता किसान बीरभान।
विज्ञापन
कैथल। जिले की अनाज मंडियों में धान की आवक लगातार बढ़ रही है लेकिन सरकारी खरीद शुरू न होने के कारण किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। किसानों का आरोप है कि मुनाफा कमाने के लिए मंडी में कुछ आढ़ती और राइस मिलर्स मिलकर किसानों से औने-पौने दामों पर धान खरीद रहे हैं। नई मंडी में पीआर फसल बेचने आए किसान बीरभान ने आरोप लगाया कि मुनाफा गैंग के लोग उनसे 2100 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से धान खरीद रहे हैं लेकिन कागजों में पर्ची पूरी एमएसपी यानी 2461 रुपये की काटी जा रही है। किसानों ने बताया कि आढ़ती और मिलर्स उनसे कहते हैं कि जब सरकार की तरफ से उनके खातों में एमएसपी के हिसाब से पूरा भुगतान आ जाएगा, तो किसान को बाकी बचे रुपये 2100 रुपये से ऊपर की राशि नकद रूप में आढ़ती-मिलर को लौटानी होगी।
विज्ञापन

मंडी में फसल लेकर पहरे पर बैठे
मंडियों में बैठे किसानों में रामनाथ और नरेश ने कहा कि वे पिछले दो से तीन दिनों से अपनी फसल लेकर मंडियों में रातें काट रहे हैं। घर पर अगली फसल की बिजाई का काम रुका हुआ है और मौसम के खराब होने का डर भी लगातार बना रहता है। ऐसी स्थिति में फसल को मंदे दामों में बेचकर घर जाना उनकी मजबूरी बन चुका है। किसानों ने कहा कि हम कब तक मंडी में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर बैठे रहें, हमारी मजबूरी का फायदा उठाकर हमें लूटा जा रहा है।
किसान नेता विक्रम ने कहा कि यदि सरकार ने तुरंत प्रभाव से पीआर धान की आधिकारिक खरीद शुरू नहीं की, तो किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। आवक लगातार बढ़ती जा रही है और मंडियों में पैर रखने की जगह नहीं बची है।
विज्ञापन

कर्मचारी की ड्यूटी लगाएं : एसडीएम
एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि सरकार ने मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल को एक बार फिर खोल दिया है। उन्होंने तहसीलदार कैथल एवं पूंडरी, नायब तहसीलदार ढांड, सीवन एवं राजौंद और कैथल, पूंडरी, सीवन, राजौंद, पाई और ढांड की मार्केट कमेटियों के सचिवों को निर्देश जारी किए हैं कि वे मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर किसानों की फसल का पंजीकरण करवाने में सहयोग के लिए कर्मचारी की ड्यूटी लगाएं। साथ ही कहा कि किसान का दाना-दाना एमएसपी पर खरीदा जाएगा। अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

मंडी में जानकारी देता किसान बीरभान।

मंडी में जानकारी देता किसान बीरभान।

मंडी में जानकारी देता किसान बीरभान।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें