फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में किसान की पीटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव करोड़ा में एक किसान की खेत में सिंचाई समय किए गए हमले में हत्या कर दी गई। मौके पर किए गए झगड़े में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे अस्पताल ले जाया गया तो उसकी मौत हो गई। पुलिस ने किसान की पत्नी की शिकायत पर पड़ोसी खेत मालिकों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में करोड़ा निवासी सुनीता ने बताया कि वह घरेलू काम करती है। रविवार आठ मई को उसके पति पवन कुमार सायं करीब छह बजे खेत में सिंचाई के लिए गए थे। जब वह खेत में पानी देने लगा तो वहां पर मौजूद चंद्रप्रकाश, चेतन, राहुल, अनारकली पत्नी चेतन व रानी पत्नी चंद्रप्रकाश ने एकत्रित होकर कहा कि वे उसके पति को वह खेत नहीं बोने देंगे। जिस पर उसके पति ने कहा कि यह किल्ला उसका है। वह अपने खेत में पानी देगा। इस बात पर सभी आरोपियों ने उसके पति पर हमला कर दिया। चंद्रप्रकाश व चेतन ने उसके पति पर गंडासी से हमला किया, वहीं अनारकली व रानी ने लाठियों से उसके पति पर हमला कर दिया। जब उसे सूचना मिली तो वह भी खेत में पहुंचीं। जहां उसका पति खून से लथपथ पड़ा था। आरोपी उसे देखकर हथियारों सहित मौके से फरार हो गए। उसने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद उसके पति को इलाज के लिए पूंडरी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां से कैथल रेफर कर दिया गया। कैथल में एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां इलाज के दौरान उसके पति की मौत हो गई। उसके पति की हत्या चंद्रप्रकाश, चेतन, राहुल, अनारकली व रानी द्वारा मारी गई चोटों के कारण हुई है। पुलिस ने इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
मृतक के पास दो बच्चे हैं। एसएचओ कुलबीर कौर ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें