श्री कपिल मुनि महिला कालेज में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें में जूनियरों ने अपनी सीनियरों को भावपूर्ण विदाई दी। कार्यक्रम में छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रिंसिपल बलवंत राविश ने कहा ने कहा कि जिस देश में नारी शिक्षा का बढ़ावा देने के साथ नारी की पूजा की जाती हो वही देश उन्नति की हर बुलंदियों को हासिल करता है। कार्यक्रम में जूनियर छात्राओं ने अपनी सीनियर छात्राओं को तिलक कर उनका सम्मान किया तथा शुरू हो गया धमाल का सिलसिला। कार्यक्रम में सोनिया पंवार, ममता पंवार, रीना, अन्नू, नेहा, सोनिया कांसल, प्रिया राणा, चंचल, शोभना, डिंपल, मनीषा, कविता, निर्मल, शिवानी, अनुराधा, सारिका, पूनम, खुशबू आशा ने अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम को खुशनुमा बना दिया। जूनियरों ने अपनी सीनियर छात्राओं को टाइटल दिए व मंच पर बुला कर प्रस्तुति करवाई उनके अनुभवों को सांझा किया। आर्ट्स छात्रा खुशबू व कामर्स संकाय की छात्रा संजू को मिस फेयरवेल चुना गया।