फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड 13 की संगीता रानी के सिर सजा ब्लाक समिति के चेयरमैन का ताज

Wed, 16 Mar 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पूंडरी।
विज्ञापन
कैथ्‍ाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय पूंडरी में हुए ब्लाक समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुनाव सर्वसम्मति से हो गया। वार्ड नंबर 13 से संगीता रानी ब्लाक समिति पूंडरी की प्रधान चुन ली गई और वार्ड नंबर 15 से जसबीर साकरा उपप्रधान चुन लिया गया। इस सर्व-सम्मति को बनाने में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने हलका विधायक दिनेश कौशिक और भाजपा नेता रणधीर गोलन दोनों को साथ लेकर ब्लाक समिति के पदाधिकारियों का चुनाव करवाया और दोनों का मान-सम्मान बरकरार रखा। इस मौके पर भाजपा की ओर से दोनों पदों के चुनावों के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक विधायक घनश्याम सराफ, हलका विधायक दिनेश कौशिक, भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष हजवाना व भाजपा के वरिष्ठ नेता रणधीर सिंह गोलन विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन


बता दें कि पिछली बार कोरम पूरा न होने के चलते प्रशासन ने आज 16 मार्च की तिथि निर्धारित की थी। यदि चुनाव होता तो चुनाव के लिए 16 मैम्बर की जरूरत थी। सुबह से ही खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष के चुनाव के लिए माहौल गर्माया हुआ था। करीब साढ़े ग्यारह बजे भाजपा नेता रणधीर गोलन के कार्यकर्ता 18 मैंबरों के साथ खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में पहुंचे। उसके चंद मिनटों बाद हलका विधायक दिनेश कौशिक, विधायक घनश्याम सराफ एवं जिलाध्यक्ष सुभाष हजवाना बाकी के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में बंद कमरे में चुनाव अधिकारी एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक की देखरेख में चुनाव की कार्रवाई शुरू की गई।

जिसमें सबसे पहले उन्होंने अध्यक्ष के लिए नामांकन मांगा। अध्यक्ष पद के लिए वार्ड नंबर 17 से संदीप कुमार व वार्ड नंबर 8 से सुभाष शर्मा ने वार्ड नंबर 13 से संगीता के नाम का प्रस्ताव रखा। जिस पर बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने सहमति जता दी। इसके बाद वार्ड नंबर 20 से राजेश व वार्ड नंबर 14 से शीशन ने वार्ड नंबर 15 से जसबीर साकरा के नाम का उपाध्यक्ष के लिए प्रस्ताव रखा, जिस पर सभी सदस्यों ने सहमति जता दी। एसडीएम नरेंद्र पाल ने दोनों पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी प्रेम सिंह सहित अन्य अधिकारियों समेत, रमेश गोलन, ईश्वर खरंगड़ व सैकड़ों कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें