फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में किसानों की फसल की खरीद नहीं होना सरकार की विफलता : विकास सहारण

विज्ञापन
अनाज मंडी में किसानों से खरीद व्यवस्था को लेकर बातचीत करते विधायक विकास सहारण। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
राजौंद। कलायत हलका से कांग्रेस विधायक विकास सहारण ने राजौंद अनाज मंडी का दौरा किया और खरीद व्यवस्था को लेकर किसानों से बातचीत की। किसानों ने विधायक को मंडी में फसल की खरीद में आ रही परेशानियों और कई दिनों से फसल बिकने का इंतजार करने की जानकारी दी।
विज्ञापन

विधायक विकास सहारण ने कहा कि मंडियों में किसानों के साथ सरकार की देखरेख में लूट चल रही है। सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद करने का दावा कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसान कई दिनों से मंडी में फसल लेकर बैठे हैं, लेकिन समय पर खरीद नहीं होने के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की समस्या का तुरंत समाधान करते हुए मंडियों में पर्याप्त खरीद एजेंसियां और व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए बार-बार सड़कों पर उतरने और जाम लगाने को मजबूर न होना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें