फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खंड शिक्षा अधिकारी ने राजौंद के विद्यालयों का निरीक्षण किया

विज्ञापन
गांव खेड़ी सिंबल स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में आधुनिक वातानुकूलित पुस्तकालय का निरीक्षण करते ख
विज्ञापन
राजौंद। खंड शिक्षा अधिकारी संदीप नैन ने सोमवार को राजकीय उच्च विद्यालय खेड़ी सिंबल और राजकीय प्राथमिक विद्यालय खेड़ी राओवाली का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता, शिक्षण व्यवस्था और विद्यार्थियों की प्रगति जांची। स्वच्छता, पेयजल और शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया। खेड़ी सिंबल उच्च विद्यालय में व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलें। सभी विद्यार्थी निर्धारित गणवेश में उपस्थित थे। अधिकारी ने आधुनिक वातानुकूलित पुस्तकालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन व शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। यह ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी विद्यालय के लिए अनुकरणीय पहल है। इससे स्वाध्याय बढ़ेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी हो सकेगी। बाद में, खेड़ी राओवाली प्राथमिक विद्यालय में सीखने के स्तर और सुविधाओं की जांच की गई। निरीक्षण में लिपिक प्रदीप, पाल और सुशील मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें