फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मुफ्त यात्रा पर सीएम का जताया आभार

Sun, 10 Aug 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
18 कैथल। रुपाली। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। जिले में शनिवार को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। बहनें भाइयों के पास जाकर उन्हें राखी बांध सकें, इसके लिए प्रदेश सरकार के आदेशानुसार महिलाओं व उनके 15 साल तक के बच्चों को हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की गई।

हजारों बहनों ने इस सुविधा का लाभ उठाया और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया किया। निःशुल्क यात्रा की सुविधा शुक्रवार दोपहर 12 बजे से ही शुरू हो गई थी। महिलाओं को आवागमन में परेशानी न हो, इसको लेकर सभी बस स्टैंड पर कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई थी। बसों की जानकारी देने के लिए हेल्प डेस्क की व्यवस्था भी गई थी।
विज्ञापन


बहन को समय पर घर पहुंचाने के लिए कर्मचारी अलर्ट नजर आए। लोकल रूट के अलावा हरिद्वार, देहरादून, चंडीगढ़, अंबाला, करनाल, पानीपत, दिल्ली, जींद, हिसार सहित अन्य लॉन्ग रूट पर चली। निशुल्क यात्रा की सुविधा शनिवार रात 12 तक जारी रही।
विज्ञापन


रोडवेज महाप्रबंधक कमलजीत चहल ने बताया कि कैथल डिपो की करीब 185 रोडवेज बसें रूट पर चल रही हैं। बहनों को समय पर उनके गंतव्य स्थल पर पहुंचाने के लिए सभी अधिकारी कर्मचारी लगे हुए हैं।

यह बोलीं बहनें
मैं कैथल में पढ़ाई करती हूं, त्यौहार पर घर जाना था। सीएम ने अपनी बहनों को बड़ा तोहफा दिया है। -दीया (रसीना)

भाइयों से मिलने कैथल आई हूं। बस समय पर और आसानी से मिल गई, स्टैंड पर मदद के लिए कर्मचारी मौजूद थे। -रूपाली (जींद)

मेरा मायका सामदो गांव, जींद में है। किराया माफ होने से आर्थिक रूप से कमजोर बहनों के लिए घर जाना आसान हुआ है।

- सोनिया (कैथल)

18 कैथल। रुपाली। 

18 कैथल। रुपाली। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें