फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राजकीय कन्या विद्यालय फरल का परीक्षा परिणाम शानदार

विज्ञापन
परीक्षा में अव्वल छात्राओं को सम्मानित करते प्रधानाचार्य महेंद्र कौशिक। स्कूल
विज्ञापन
पूंडरी। पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फरल की छात्राओं ने दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

विद्यालय का बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 98.86 प्रतिशत रहा। बारहवीं कला संकाय में शहनाज ने 85.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वर्षा रानी ने वाणिज्य संकाय में 89 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि प्रियंका ने मेडिकल संकाय में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 97 प्रतिशत रहा।
दसवीं की परीक्षा में आराधना ने 88.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अर्चना ने 86.6 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय तथा अकविंद्र ने 85.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें