फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: वीर बाल दिवस पर 12 को निबंध लेखन प्रतियोगिता

Tue, 09 Dec 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। निदेशालय विद्यालय शिक्षा विभाग, हरियाणा पंचकूला के निर्देशानुसार वीर बाल दिवस 2025 के अवसर पर छोटे साहिबजादों की शहादत को स्मरण करते हुए राज्य के सभी जिलों में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन 12 दिसंबर को किया जाएगा। यह प्रतियोगिता हिंदी, पंजाबी, संस्कृत व अंग्रेजी चार भाषाओं में आयोजित की जाएगी। इसके लिए आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ग्योंग का चयन किया गया है।

मुख्यमंत्री इसी विद्यालय से विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर प्रतियोगिता एवं कार्यक्रम की जानकारी प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम का समय सभी विद्यालय प्रमुखों को व्हाट्सएप संदेश के माध्यम से प्रेषित किया जाएगा। छोटे साहिबजादों की शहादत, उनका अत्याचार के विरुद्ध अडिग साहस, करुणा, सहिष्णुता और आध्यात्मिक मूल्यों को विद्यार्थियों तक पहुंचाने तथा विरासत के सम्मान की भावना विकसित करने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रत्येक विद्यालय से प्रत्येक भाषा में एक-एक सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टि, यानी कुल चार प्रविष्टियां, जिला स्तर पर भेजी जाएंगी। निबंध की शब्द-सीमा 500 से 600 शब्द निर्धारित की गई है। डीआईपीआर व आईएल विभाग द्वारा तय तिथियों के अनुसार सभी जिलों में सैंड आर्ट शो का आयोजन किया जाएगा, जिसे देखने के पश्चात विद्यार्थी जिला स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

जिला स्तर से प्रत्येक भाषा की एक श्रेष्ठ प्रविष्टि को राज्य स्तर के लिए चयनित किया जाएगा। राज्य स्तरीय परिणाम 23 दिसंबर 2025 को घोषित किए जाएंगे। जिला स्तर पर विजेता चार प्रविष्टियों को 3100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

जिले में प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और विद्यालयों से प्रविष्टियां प्राप्त करने की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। ग्योंग स्थित विद्यालय में वर्चुअल कार्यक्रम के लिए सभी तकनीकी सुविधाएं तैयार हैं। -सुशील कुमार, जिला नोडल अधिकारी
विज्ञापन


विद्यार्थियों में सत्य, न्याय, त्याग और सहिष्णुता जैसे गुण विकसित करने के लिए यह प्रतियोगिता अत्यंत प्रेरणादायक है और सभी विद्यालयों को अधिकतम सहभागिता के निर्देश दिए गए हैं। -सुरेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी

प्रतियोगिता के निबंध

लेखन विषय (बहुभाषीय)

n
छोटे साहबज़ादों की बहादुरी

n
साहबज़ादों के जीवन से मैंने क्या सीखा

n
साहस और सत्य: नन्हें शहीदों का संदेश

n
छोटे साहबज़ादों की कहानी आज के बच्चों को कैसे प्रेरित करती है

n
श्री गुरु तेग बहादुर जी की पारिवारिक विरासत

n
चार साहबज़ादों की वीरता की दास्तान

n
माता गुजरी और छोटे साहबज़ादे

n
शहादत का सफ़र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें