नशा मुक्ति की शपथ लेते छात्र-छात्राएं।
कैथल। डॉ. बी.आर. आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय, जगदीशपुरा (कैथल) की एंटी ड्रग अवेयरनेस सेल द्वारा प्राचार्य मनोज कुमार भांबू के निर्देशन तथा कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. सुनीता अरोड़ा की अध्यक्षता में एक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. सुनीता अरोड़ा ने बताया कि युवा पीढ़ी को सही दिशा देना आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। कार्यक्रम का संचालन एंटी ड्रग कमेटी की संयोजिका डॉ. सरिता ने किया। उन्होंने फैकल्टी सदस्यों और छात्राओं को इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय का टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टाफ उपस्थित रहा। संवाद