फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल की पार्किंग से कर्मचारी की बाइक चोरी

विज्ञापन
Employee's bike stolen from hospital parking - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
शाह अस्पताल की पार्किंग से एक आरोपी ने अस्पताल के कर्मचारी की बाइक चोरी कर ली। घटना बुधवार को शाम के करीब साढ़े चार बजे है। बाइक चोरी करता हुआ आरोपी सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया।
विज्ञापन

गांव पाई निवासी संजय कुमार ने बताया कि वह अस्पताल की लैब में कंप्यूटर ऑपरेटर है। 3 नवंबर को सुबह वह ड्यूटी पर आया और पार्किंग में बाइक खड़ी कर दी। दोपहर को उसने किसी काम से बाइक निकाली और पौने दो बजे दोबारा पार्किंग में खड़ी कर दी। छुट्टी के बाद शाम सात बजे वह बाइक लेने गया तो वह चोरी हो चुकी थी। आसपास तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। संजय ने बताया कि सीसीटीवी में दो युवक दिख रहे हैं।
लोअर व टी शर्ट पहने एक युवक दूसरे युवक को हाथ से इशारा करके बुलाता है। इशारा मिलने पर दूसरा युवक केसरिया रंग का परना मुंह पर लपेटकर बाइक चोरी कर ले जाता है। इशारा करने वाला युवक इससे पहले अस्पताल के अंदर भी गया। संजय ने आशंका जताई कि रैकी करने के बाद ही दो युवकों ने बाइक चोरी को अंजाम दिया है। इसकी शिकायत व सीसीटीवी फुटेज थाना सिविल लाइन में दी गई है। एसएचओ थाना सिविल लाइन निर्मल कुमार ने बताया कि संजय कुमार द्वारा बाइक चोरी की शिकायत दी गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें