फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कश्यप समाज की एकजुटता पर जोर

Tue, 01 Jul 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। राष्ट्रीय कश्यप निषाद संगठन की ओर से जुलानी खेड़ा में सोमवार को कश्यप समाज की बैठक हुई। इसमें समाज को संगठित करने, सामाजिक जागरूकता बढ़ाने और राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने जैसे अनेक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रणबीर कश्यप ने कहा कि जब तक समाज संगठित नहीं होगा, तब तक उसका सर्वांगीण विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि कश्यप समाज को उसकी जनसंख्या के अनुसार अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए एकजुट होकर कार्य करना जरूरत है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप के निर्देशन में जन-जागरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत हरियाणा के विभिन्न गांवों में जाकर कश्यप समाज के लोगों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के युवा, महिलाएं और वरिष्ठजन मौजूद रहे। सभी ने कश्यप समाज की एकता और प्रगति के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता दलीप सिंह ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव जगदीश कश्यप, दलीप सिंह कश्यप, पाला राम कश्यप, धर्मपाल, उदय सिंह कश्यप, रतन सिंह, प्रणपाल, राजकुमार, सतबीर कश्यप, रामेश्वर कश्यप, बहादुर कश्यप, बिंटू, बिजेंद्र, महेंद्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें