बिजली कर्मचारियों की बैठक वीरवार को सब डिवीजन के प्रांगण में हुई। इसकी अध्यक्षता सब यूनिट के प्रधान अश्विनी ढांडा ने की। संचालन कुलदीप ने किया। इस दौरान कर्मचारियों ने उतरी हरियाणा बिजली वितरण निगम के एक अधिकारी के खिलाफ रोष जताया।
बैठक में गुहला यूनिट के सचिव जोधा सिंह कुरुक्षेत्र, बलबीर सिंह रंगा, कैथल सर्कल के सचिव अनिल अलेवा ने मंच साझा किया व अपने विचार रखे। पूंडरी युनिट के सचिव राकेश कोटड़ा ने बताया कि राजौंद सब डिवीजन में तकनीकी स्टाफ की कमी है। इसके बाद भी अधिकारी यहां स्टाफ भेजने की बजाय यहां से बदली कर रहे हैं। अश्विनी ढांडा ने बताया कि जब तक राजौंद में क्लेरिकल स्टॉफ पूरा नहीं होता। तब तक धरने और प्रदर्शन जारी रहेंगे। इस मौके पर संजय, प्रवीण कोटड़ा, कुलदीप कैशियर, रामकरण शर्मा, विकास कुमार, अमन कुमार व राजेंद्र मौजूद रहे।