फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तबादले के विरोध में बिजली कर्मचारियों की गेट मीटिंग

विज्ञापन
गेट मीटिंग कर रोष जताते कर्मचारी। विज्ञ​प्ति - फोटो : 1
विज्ञापन
पूंडरी। तबादलों के विरोध में एचएसईबी वर्कर यूनियन की सब यूनिट नंबर-1 पूंडरी की ओर से बुधवार को गेट मीटिंग आयोजित की गई। यूनियन पदाधिकारियों ने विभागीय अधिकारियों और विधायक के खिलाफ रोष जताते हुए कर्मचारियों की मांगों पर जल्द कार्रवाई की मांग की। यूनियन ने आगामी कार्यक्रम के तहत सुबह 9 से शाम 5 बजे तक कार्य स्थगित रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

गेट मीटिंग की अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान प्रदीप कुमार सीए ने की जबकि मंच संचालन सचिव सुशील नैन ने किया। यूनियन पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि विभागीय नियमों के विपरीत कर्मचारियों पर दबाव बनाकर काम करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके कारण विधायक सतपाल जांबा की ओर से सुनील जेई और नरेश जेई का तबादला करवाए जाने से कर्मचारियों में रोष है। प्रधान प्रदीप कुमार ने कहा कि कर्मचारियों के साथ मनमाना रवैया अपनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि विधायक और कार्यकारी अभियंता पूंडरी ने मनमाने आदेश वापस नहीं लिए तो यूनियन कार्यकारिणी के निर्देशानुसार आंदोलन को और तेज किया जाएगा। गेट मीटिंग को धरना प्रदर्शन में बदलने के साथ शाम 5 बजे तक कार्य स्थगित रखने की चेतावनी दी गई।
यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान बातचीत के माध्यम से किया जाना चाहिए। इस दौरान जितेंद्र बाकल, राममेहर, हरिकिशन, सतबीर, प्रवीण बतान, राजेंद्र शर्मा, सुशील कुमार, यशपाल, जगवीर ढांडा, कुलदीप सिंह, नरेश जेई और सुनील जेई सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

गेट मीटिंग कर रोष जताते कर्मचारी। विज्ञप्ति- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें