फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 1509 धान के भाव में आई तेजी, 4300 रुपये क्विंटल पहुंचे भाव

विज्ञापन
1509 धान की तुलाई करते हुए किसान। संवाद
विज्ञापन
कैथल। जिले की अनाज मंडियों में 1509 धान की आवक बढ़ने के साथ ही इसके भाव में भी तेजी देखने को मिल रही है। वीरवार को 1509 धान का भाव 4300 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया। पिछले दिनों यही धान करीब 4100 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रहा था। किसानों के अनुसार इस बार पैदावार अच्छी होने के साथ धान की गुणवत्ता भी बेहतर है। इस कारण अच्छी गुणवत्ता के 1509 की मांग बनी हुई है।
विज्ञापन

कैथल की अतिरिक्त अनाज मंडी, नई अनाज मंडी और पुरानी अनाज मंडी में धान की आवक जारी है। अब तक जिले की मंडियों में करीब 80 हजार क्विंटल धान पहुंच चुका है। तीनों मंडियों में 300 से अधिक कांटे चल रहे हैं। इन पर 1509 धान की तुलाई की जा रही है। किसान रामचंद्र ने बताया कि कांटों पर तुलाई ठीक ढंग से हो रही है। किसान मनोज कुमार, राजेश व रणदीप का कहना है कि इस बार 1509 धान अच्छे दाम मिल रहे हैं। करीब एक लाख तक एक एकड़ में फसल निकल रही है।
पीआर धान की खरीद शुरू होने का इंतजार
वीरवार को मंडियों में पीआर धान की तीन से चार ढेरियां भी पहुंचीं। किसानों ने सरकार से मांग कि है पीआर धान की सरकारी खरीद जल्द शुरू की जाए ताकि उन्हें अपनी फसल बेचने में परेशानी न हो।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र ढुल ने बताया कि अभी तक पीआर धान की तुलाई और खरीद के संबंध में कोई आदेश नहीं मिले हैं। मंडी में कर्मचारियों की संख्या पर्याप्त है। धान के सीजन में कर्मचारियों की कमी से संबंधित कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।

बारिश से बचाव के लिए तीन हजार तिरपाल
धान के सीजन को देखते हुए मंडियों में बारिश से फसल बचाने की व्यवस्था भी की जा रही है। मंडियों में तीन हजार से अधिक तिरपाल पहुंच चुके हैं। पिछले वर्ष पौना पौधा बीमारी के कारण धान के भाव करीब 2800 रुपये प्रति क्विंटल तक रहे थे। इस बार बेहतर पैदावार और गुणवत्ता के कारण किसानों को अच्छे भाव मिलने की उम्मीद है।

1509 धान की तुलाई करते हुए किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें