फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलायत की आठ कॉलोनियां होंगी वैध

विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। कलायत में आठ कॉलोनियों को वैध का दर्जा मिलेगा। इसके बाद इन कॉलोनियों में बिजली, पानी सहित अन्य सुविधाएं दी जा सकेंगी। इसके लिए नगर पालिका में प्रस्ताव पारित कर सरकार को भेजा है।
विज्ञापन

नगर पालिका चेयरपर्सन शशीबाला कौशिक ने बताया कि कलायत में अवैध कॉलोनियों को वैध करने की मांग निरंतर उठती रही है। संबंधित आवासीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए सरकार की नीति के अनुसार आठ कॉलोनियों को अवैध से वैध करने का प्रस्ताव पारित किया गया है।
इनमें वार्ड एक की फकीर नौगजा पीर कॉलोनी, अनाज मंडी एक्सटेंशन, मॉडल टाउन एक्सटेंशन, मटौर रोड पर झीमरान कॉलोनी, विर्क पैलेस के सामने स्थित कॉलोनी, महिला कालेज के साथ लगती कॉलोनी, बस स्टैंड के सामने स्थित कॉलोनी व कैंची चौक क्षेत्र शामिल हैं। सरकार के फैसले से इन कॉलोनियों के हजारों लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें