फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में 22 को जारी होगी दूसरी मेरिट सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया जारी है। विभाग की ओर से दाखिले के लिए दूसरी मेरिट सूची 22 अक्तूबर को ऑनलाइन जारी की जाएगी। आवेदकों को सूची का इंतजार है। जिन विद्यार्थियों के गत कक्षाओं में नंबर कम रहे हैं, वे दूसरी सूची में नंबर आने की उम्मीद जता रहे हैं। इससे पूर्व 13 अक्तूूबर को जारी हुई पहली सूची में केवल अधिक नंबर वाले आवेदकों का ही संस्थानों और ट्रेडों में दाखिले के लिए नाम आया है। प्रथम सूची के अनुसार करीब 50 प्रतिशत सीट अलॉटमेंट के बावजूद राजकीय आईटीआई में करीब 25 प्रतिशत सीटों पर ही अब तक फीस जमा हो पाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के 9 राजकीय और 10 निजी संस्थानों में से अब तक सरकारी संस्थानों में ही दाखिले ज्यादा हुए हैं। जिन आवेदकों ने पहली सूची में सीट अलॉटमेंट के बाद न तो दाखिला लिया और न ही जुर्माना भरा तो ऐसे विद्यार्थी भी दूसरी सूची में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
विज्ञापन

राजकीय आईटीआई कैथल के प्रधानाचार्य सतीश मच्छाल ने बताया कि दूसरी सूची के तहत दाखिले को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। 22 अक्तूबर को यह सूची ऑनलाइन जारी की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें