फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: BJP प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब के बयान पर दुष्यंत का जवाब, उचाना मेरी कर्मभूमि, वहीं से लड़ूंगा चुनाव

Mon, 05 Jun 2023 11:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

डिप्टी सीएम ने कहा कि किसी को वहम है तो निकाल दे, उचाना मेरी कर्मभूमि है। यहां पर सबसे बड़े मार्जिन से जीतकर सांसद बना था। आज विधानसभा में हैं तो इस विधानसभा के इतिहास में सबसे अधिक मार्जिन से जीते हैं, आगे भी यहीं से चुनाव लड़ेंगे। 
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उचाना उनकी कर्मभूमि है और वे वहीं से चुनाव लड़ेंगे। कैथल के हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अपने शहरी संपर्क अभियान के पहले दिन मीडिया के सवालों के जवाब में डिप्टी सीएम ने यह एलान किया। वे भाजपा के प्रभारी बिप्लव देव द्वारा उचाना विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी द्वारा चुनाव लड़ने की बात का जवाब दे रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसी काे वहम है तो निकाल दे, उचाना मेरी कर्मभूमि है। यहां पर सबसे बड़े मार्जिन से जीतकर सांसद बना था। आज विधानसभा में हैंं तो इस विधानसभा के इतिहास में सबसे अधिक मार्जिन से जीते हैं, आगे भी यहीं से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि कौन कहां से, किस अनुपात में, किस चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ेगा, इस बात का फैसला चुनाव की घोषणा के बाद होगा।

डिप्टी सीएम ने कहा कि उचाना हरियाणा की राजनीति में स्टार्ट अप का एपिक सेंटर बन गया है। अब वहां दिल्ली के सीएम भी आ रहे हैं। एसवाईएल के मुद्दे पर चंडीगढ़ में हिमाचल प्रदेश के सीएम के साथ बैठक के मुद्दे पर डिप्टी सीएम ने कहा कि एसवाईलएल के संबंध में चर्चा नहीं है।
विज्ञापन


वहां तीन बांध लखवार, कसऊ व रेनूका बांध को लेकर चर्चा हुई है। कांग्रेस द्वारा 6000 बुढ़ापा पेंशन देने के वायदे के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि उन्हें मालूम है कि वे बुढ़ापा पेंशन 5000 नहीं कर पाए। पहलवानों के मामले में उन्होंने कहा कि जो आरोप लगाए हैं, वे गंभीर हैं। वे पहलवानों के साथ हैं। यदि दिल्ली पुलिस की जांच में कोई दोषी पाया जाता है तो सख्त से सख्त कार्रवाई हो।

सभी विश्वविद्यालयों के लिए फंड रोकने का फैसला सही नहीं : दुष्यंत चौटाला
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उनके संज्ञान में एक पत्र आया है कि विश्वविद्यालय पांच साल का रोल बनाए और अपने फंड एकत्रित करे। उन्हें सरकार फंड नहीं देगी। इस पर उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य में विश्वविद्यालय 10 साल में आत्मनिर्भर नहीं हो सकते। इनका फंड रोकना गलत निर्णय है।

वे इसके पक्ष में नहीं हैं। वे इस बारे में सीएम से बात करेंगे। ऐसे विश्वविद्यालय अपने विकास की बजाए अपने खात्मे की ओर चलने लग जाएंगे। उन्होंने कहा कि कैथल में संस्कृत विश्वविद्यालय जैसे संस्थानों का फंड बंद किया गया तो ये चल नहीं पाएंगे। पंजाब विश्वविद्यालय से हरियाणा के कॉलेजों को मान्यता के लिए फंड देना भी बुद्धिमता नहीं होगा।

चौधरी बंसीलाल जी गलती करके गए थे कि पंजाब विश्वविद्यालय से हरियाणा का हिस्सा निकाल लिया था। अब उन्होंने उप-राष्ट्रपति को पत्र लिखा है। साथ ही मुख्यमंत्री ने भी पंजाब के नेताओं के साथ बैठक की है। अच्छी बात है कि यदि हरियाणा के कॉलेजों को वहां से संबद्धता मिल जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें