फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बढ़ी ठंड से गर्म कपड़े पहनकर निकलने लगे लोग

Sat, 16 Nov 2024 03:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मौसम में बदलाव के साथ कोहरे की दस्तक ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सुबह और शाम को हो रहे घने कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन लाइटें जलाकर चलते हुए नजर आ रहे हैं। इससे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लग रहा है। उधर, ठंड का असर भी बढ़ा है।

तापमान सामान्य से नीचे लुढ़कने के कारण ठंड बढ़ने लगी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की गई है। यह 27.2 डिग्री से गिरकर 23.8 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री पर ही रहा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार इस मौसम में सब्जियों और गेहूं की फसल को खूब फायदा मिलेगा। कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. रमेश चंद्र ने बताया कि अब सुबह और शाम के समय ऐसे ही धुंध का मौसम रहेगा।
विज्ञापन


वहीं, सीवन क्षेत्र में सर्दी के मौसम के साथ धुंध ने भी दस्तक दे दी है। पिछले तीन दिनों से धुंध अधिक पड़ रही है। सुबह के समय अधिक धुंध होने के कारण वाहन चालकों को भी सफर करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहन सडक़ों पर रेंगते हुए नजर आए। शुक्रवार को सुबह भी वाहन चालकों धुंध के कारण लाइटें जला कर सफर किया। सुबह 11 बजे के लगभग थोड़ी धुंध हटी। बाजारों पर भी इसका असर देखने को मिला। धुंध के कारण बढ़ी सर्दी के बाद गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है। इसके साथ लोग गर्म खाद्य पदार्थ चाय व सूप का सेवन करते दिखे।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मौसम अब करवट ले रहा है। धुंध का मौसम शुरू हो गया है। मौसम को देखते हुए धुंध आगे आने वाले दिनों में बढऩे की संभावना हैं। पारा नीचे गिरने से सर्दी बढऩे से गेंहू की पैदावार अच्छी होगी व दूसरी फसलों के लिए भी लाभकारी होगा। बढ़ती हुई सर्दी मशरूम उत्पादकों के लिए भी वरदान साबित होगी। इस मौसम से मशरूम की पैदावार अधिक होती है।
विज्ञापन


अस्पताल में किए गए विशेष

प्रबंध ः नागरिक अस्पताल के प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सचिन मांडले ने बताया कि बढ़ रहे मरीजों की संख्या के मद्देनजर जिला अस्पताल में उचित प्रबंध किए गए हैं। इसमें सभी चिकित्सकों को विशेष हिदायतें जारी की गई है कि यदि सांस और आंखों में अधिक जलन से संबंधित मरीज सामने आए तो उसका पूरी सतर्कता से इलाज किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें