फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तीन एकड़ की अवैध राइस मिल में डीटीपी की तोड़फोड़

Sat, 20 Dec 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल/गुहला चीका। तीन एकड़ क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित राइस मिल पर जिला योजनाकार विभाग (डीटीपी) ने कार्रवाई करते हुए जेसीबी से ढहा दिया। जिला योजनाकार अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से गुहला-चीका के तहत गांव सदरहेड़ी व खुशहाल माजरा में स्थित अवैध राइस मिल्स में तोड़फोड़ की गई।

उन्होंने बताया कि राइस मिल में बनी चहारदीवारी और सैट बैक में निर्मित अन्य निर्माण को ध्वस्त किया गया। इस कार्रवाई के दौरान बीडीपीओ सीवन ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद रहे। प्रवीण कुमार ने बताया कि कैथल-पटियाला रोड से खुशहाल माजरा रोड पर अवैध राइस मिल संचालित होने की शिकायत कार्यालय के संज्ञान में आई थी। इसके बाद राइस मिल के मालिकों को एचएसआर एक्ट 1963 की धाराओं के तहत नोटिस जारी किया गया और उपायुक्त से इस अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की अनुमति प्राप्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अपील की है कि कंट्रोल एरिया में निर्माण से पहले क्लासिफिकेशन ऑफ लैंड यूज की पुष्टि अवश्य कर लें। साथ ही, जमीन की खरीद और निर्माण से पूर्व कार्यालय से वैधता तथा सीएलयू संबंधी जानकारी लेना आवश्यक है। डीटीपी विभाग ने चेताया है कि भविष्य में भी अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें