सारस्वत कर्मयोगी सम्मान से सम्मानित मधु गोयल मधुल एवं अन्य सम्मानित विभूतियाँ।
बोध गया में मधु गोयल ‘मधुल’ सम्मानित
कैथल। साहित्य सभा कैथल की सक्रिय महिला प्रतिनिधि एवं कवयित्री मधु गोयल ‘मधुल’ को संत विनोबा भावे द्वारा स्थापित संस्था आचार्यकुल व्यासपीठ की ओर से सारस्वत कर्मयोगी सम्मान-2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें बोध गया (बिहार) में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय आचार्यकुल सम्मेलन एवं काव्य-महाकुंभ के दौरान प्रदान किया गया। मधु गोयल मधुल ने बताया कि यह सम्मान उन्हें शिक्षा एवं नवाचार के क्षेत्र में कार्यों के लिए दिया गया। समारोह में आचार्यकुल व्यासपीठ के पूर्व कुलपति डा. धर्मेंद्र, राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्या ममता सिंह आदि ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर, प्रशस्ति-पत्र व स्मृति-चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। सम्मेलन के दौरान मधु गोयल मधुल ने संत विनोबा भावे पर आधारित अपना शोध-पत्र भी प्रस्तुत किया। संवाद