कलायत। जागरूक नागरिक मंच की ओर से नशे के खिलाफ किए जा रहे प्रदर्शन का रविवार को चौथा दिन रहा। मंच ओर की ओर से बताया गया कि प्रशासन के ढीले रवैये के कारण कलायत में नशाखोरी बढ़ रही है। नशा बेचने वाले बेखौफ हैं। ऐसे में आम जन में रोष है। इसी रोष प्रदर्शन को व्यक्त करने के लिए सोमवार को शहरवासी गोशाला मार्केट में कलायत प्रशासन का पुतला फूंकेंगे। मंच की ओर से जस्सी राणा और अजय ने बताया कि आज नशे के कारण कई घटनाएं हमारे समाज में हमारे आस-पास हो रही हैं। हमें नशे के कारोबार को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ एकजुट होना होगा।
नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की जाए और उनका गांव-शहरों में नशा बेचना बंद करवाया जाए। हम एकजुट नहीं हुए तो किसी के भी घर में कोई न कोई व्यक्ति इस लत का शिकार हो सकता है। इसका युवाओं और बच्चों पर बुरा असर पड़ेगा। संवाद