फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हैप्पी कार्ड का वितरण बंद, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। रोडवेज विभाग की ओर से ग्रामीण स्तर पर हैप्पी कार्ड का वितरण बंद कर दिया गया है। ग्रामीण स्तर पर कार्ड न वितरित होने से लाभार्थियों को परेशानी हो रही। बता दें कि इस समय केवल जिला स्तर पर नए बस स्टैंड और पूंडरी के बस स्टैंड पर ही लाभार्थियों को हैप्पी कार्ड वितरित किए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार रोडवेज विभाग की तरफ से पूरे जिले में डेढ़ 70 हजार से अधिक कार्ड बनाएं जा चुके हैं। इसमें एक लाख 50 हजार से अधिक कार्ड बांटे जा चुके हैं। जबकि अब तक जिले में दो लाख 20 हजार से अधिक लाभार्थियों की ओर से आवेदन किया गया है।

प्रदेश सरकार ने पिछले साल मार्च में ही एक लाख रुपये तक की आय वाले परिवारों के लिए हरियाणा रोडवेज में निशुल्क यात्रा देने की योजना शुरू की है। इसके तहत जिले के करीब एक लाख परिवारों को लाभ मिलना है। इसमें लाभार्थी परिवार रोडवेज की सामान्य बसों में सालाना एक हजार किलोमीटर तक निशुल्क सफर कर पाएंगे। योजना के लाभार्थी परिवारों को एक स्मार्ट कार्ड बनाकर दिया गया है। इस कार्ड के माध्यम से ही वे रोडवेज की बसों में सफर तय कर पा रहे हैं। यह रोडवेज में परिचालकों की ओर से प्रयोग की जा रही ई-टिकटिंग मशीनों से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-
हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी) के तहत लाभार्थियों को इस समय बस स्टैंड और पूंडरी में बस स्टैंड पर कार्ड वितरित किए जा रहे हैं। चुनाव के चलते ग्रामीण क्षेत्र में कार्ड का वितरण बंद किया गया था। अब जैसे ही मुख्यालय के आदेश आएंगे तो इसे शुरू किया जाएगा।
- कमलजीत चहल, महाप्रबंधक, कैथल डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें