पुलिस ने एक नशा तस्कर को एक किला अफीम के साथ काबू किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी की पहचान 25 वर्षीय वार्ड नंबर 11 गुहला निवासी संदीप के रूप में हुई है।
डीएसपी कलायत सज्जन कुमार ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि चीका में भवानी मंदिर के पास नशीला पदार्थ लिए हुए एक व्यक्ति खड़ा है। अगर छापा मारा जाए तो वह नशीला पदार्थ सहित पकड़ा जा सकता है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गुहला के तहसीलदार सुनील कुमार के समक्ष आरोपी की तलाशी ली गई। तो उसके कब्जे से एक किलो अफीम बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना चीका में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार को आरोपी न्यायालय में पेश किया गया, जहां से तीन दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। संवाद